हरदोई: जिलाधिकारी ने जीडीसी में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार दोपहर जीडीसी में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक ईवीएम का प्रशिक्षण ठीक तरह से लें और अच्छा प्रशिक्षण मतदान के दिन गलतियों की सम्भावना को समाप्त करता है तथा ईवीएम के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।