हरदोई: हरियावां थाना क्षेत्र के सीसी ताली निवासी युवक की बेटी को आया बुखार, मेडिकल स्टोर से दवा खिलाने के बाद हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के सीसी ताली निवासी अजय पाल खेती किसानी करके अपने परिवार की गुजर बसर करता है।उसकी तीन वर्षीय बेटी प्रीति को शुक्रवार की सुबह तेज बुखार आया। भतीजे संतोष ने बताया कि इसके बाद अजय पाल ने एक मेडिकल स्टोर से बुखार की दवा लेकर प्रीति को खिला दी।उसके कुछ ही देर बाद बालिका की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।