हरदोई: टड़ियावां थाने के रमुआपुर सखिन निवासी 28 वर्षीय संगीत सिंह का शव कमरे के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला,पोस्टमार्टम हुआ
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2024 टड़ियावां थाने के रमुआपुर सखिन निवासी 28 वर्षीय संगीत सिंह पुत्र छोटे सिंह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे चला गया। सुबह उसके कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला,छोटे भाई ललित ने दरवाज़ा खोला तो अंदर देखा कि संगीत का शव दुपट्टे से फांसी फर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया है।