बल्ह: विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कृषि मंत्री से मिलकर बल्ह में सब्जी मंडी निर्माण की उठाई मांग
Balh, Mandi | Aug 4, 2024 बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कृषि मंत्री चंद्र कुमार से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। उन्होंने कृषि मंत्री को बल्ह के किसानों की समस्याओं को लेकर अवगत करवाया। रविवार को विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बाहरी व्यापारी किसानों से धोखा कर रहे हैं। किसानों को पैसा नहीं दिया जा रहा है। सब्जी मंडी न होने से किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।