जयसिंहनगर: बिजहा में महिला से मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजहा में महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार की शाम 7 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि फरयादी मुन्नी बाई बाबूलाल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी बिजहा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराया कि महुआ बीनने की बात को लेकर उसके साथ रमेश सिंह और पार्वती सिंग गोंड ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।