Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

।। प्रेस नोट ।। जिला – दतिया *थाना सरसई पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार* *आरोपियों के कब्जे से 01 टिल्लू पम्प, 01 समरसेबल पम्प कीमत लगभग ₹35,000 का चोरी गया माल बरामद किया।* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसई उप निरीक्षक आकाश संसिया एवं उनकी टीम द्वारा चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया गया। *घटना का विवरण* फरियादिया सुगंधा दोहरे पत्नी मलखान दोहरे, निवासी सरसई द्वारा थाना सरसई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 02/03 जुलाई 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सरसई-भाण्डेर रोड स्थित उनके निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर वहां रखा 01 टिल्लू पम्प, 01 समरसेबल पम्प एवं पानी की दो बोल चोरी कर लीं। रिपोर्ट पर थाना सरसई में अपराध क्रमांक 12/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 07 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर अखिलेश यादव (44 वर्ष) एवं अरविन्द समाधिया (50 वर्ष), दोनों निवासी सरसई, को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर माधौ बाबा रोड स्थित पहुज नदी किनारे झाड़ियों से चोरी गया माल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक आकाश संसिया, प्रधान आरक्षक रामप्रकाश यादव, आरक्षक गौरव ग्वाला, दीपक दांगी एवं धर्मेन्द्र प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

Indergarh, Datia | Jul 7, 2026