नवाबगंज: पटेल तिराहे पर शराबियों का हंगामा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
बाराबंकी शहर के पटेल तिराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान के बाहर कथित तौर पर शराबियों के बीच आए दिन होने वाली मारपीट और हंगामे से स्थानीय लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि चौराहा अक्सर तमाशे का केंद्र बना रहता है, जिससे राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास विकास की ओर आने-जाने वाली महिलाओं में भी डर का माहौल बना है।