बाबई: पचमढ़ी ढाबे के पास तरबूज से भरा ट्रक पलटने से ड्राइवर हुआ घायल, माखननगर CHC में जख्मी को करवाया गया भर्ती
रविवार को माखननगर में पचमढ़ी ढाबे के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में तरबूज भरे हुए थे। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल ट्रक चालक को माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है।