बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना में अनियमितताओं और देरी को लेकर किसानों का आंदोलन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस विरोध प्रदर्शन में 20 गांवों से लगभग किसानों ने पंप हाउस 5 सुंदरेल क्षेत्र में निर्माण कंपनी की लापरवाही की शिकायत भी की। उन्होंने अधिकारियों को दिखाया कि पाइपलाइन जमीन की सतह से लगभग 10 इंच ऊपर बिछाई गई है।