जायल: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक ने जायल क्षेत्र के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Dec 2, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज सोमवार को जायल क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान जायल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं जायल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का जगह जगह माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।