जायल: जायल के निकट चार दिन पूर्व मिले संदिग्ध अवस्था में शव का पोस्टमार्टम हुआ, शव परिजनों को किया सुपुर्द
Jayal, Nagaur | Dec 1, 2024 नागौर के जायल के निकट चार दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में मिले शव के मामले में आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान परिजनों द्वारा तीन दिनों तक मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन चला।वही कल शनिवार को पुलिस प्रशासन व परिजनों के बीच वार्ता मे सहमति बनी और धरना समाप्त किया। आज शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।