जगाधरी: यमुनानगर में साक्ष्य ऐप को लेकर पुलिस अधीक्षक ने थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली, जानकारी दी
सोमवार को शाम 4:00 बजे लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल ने चौकी व थाना प्रभारी की बैठक लेते हुए तीन नए कानून को लेकर लॉन्च की गई साक्ष्य ऐप की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कैसे इसके ऊपर एविडेंस को अपलोड कर सकते हैं और केस के अंदर वीडियो ग्राफी भी जरूरी है। उसको लेकर इसकी बिस्तर पूरक जानकारी दी ताकि कोई परेशानी ना हो।