कासगंज: कुढ़ार गांव में घर में लगी आग, एक भैंस और उसके बच्चे की हुई मौत, एक भैंस झुलसी
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव कुढार में बुधवार को एक घर में आग लगने से एक भैंस और उसके बच्चे की जलकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य भैंस झुलस गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार ओमवीर और रुकम सिंह पुत्रगण छोटेलाल के घर में अचानक आग लग गई थी, जिसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई। मौके पर राहत व बचाव कार्य किया गया।