कोरबा: सड़क हादसे में विधायक के नाती समेत 2 की मौत, बिलासपुर में जामुन ले जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर
Korba, Korba | Jun 16, 2026 कोरबा जिले से जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रही पिकअप भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार हादसा भारतमाला राजमार्ग पर उरगा-बिलासपुर मार्ग में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र स्थित मुड़ाभाठा के पास हुआ।