गया टाउन सीडी ब्लॉक: नए IG को चुनौती: AP कॉलोनी में सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में हथियारबंद बदमाशों ने कैशियर को गोली मारकर ₹2 लाख लूटे
गयाजी शहर के सबसे पॉश इलाका एपी कॉलोनी में शुक्रवार को आशा सिंह मोड़ के समीप स्थित सुधा दुध कलेक्शन सेंटर में दिनदहाड़े घुसे 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर मैनेजर सुधीर कुमार को गोली मार दी और 2 लाख से अधिक लूटकर फरार हो गए। इसकी जानकारी आज दिनांक 15 मई शुक्रवार की रात 9 बजे घायल मैनेजर सुधीर कुमार ने दी है।