सिकंदराराऊ: नगला मैया के किसान ने खेतों के रास्ते पर चकरोड न बनने पर लखनऊ के राजस्व विभाग में की शिकायत
न.मैया के किसान चन्द्रपाल सिंह के द्वारा पिछले काफी समय से अपने खेतों के लिए जाने वाले चकरोड निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है और शिकायत कर रहा है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी प्रार्थना पत्र दे चुका है। अब उसके द्वारा लखनऊ राजस्व विभाग में अपना आवेदन दिया है जहां से उसे जल्दी समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।