महोबा: मंडी से लौट रही महिला के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने पर केस दर्ज, परमानंद चौराहा के पास हुई घटना, आरोपी फरार
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 महोबा के बीजानगर कॉलोनी निवासी रजनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह मंडी से काम करके घर लौट रही थी। तभी परमानंद चौराहा के पास एसपी आवास वाली गली निवासी सीताराम कुशवाहा ने उसे रोक लिया और जातिसूचक गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।