मोठ: मोंठ कोतवाली के सामने खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में भीषण आग, लपटों से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड मौके पर, जांच शुरू
Moth, Jhansi | May 2, 2026 झाँसी के मोंठ कोतवाली के सामने खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।