कायमगंज: नवाबगंज चौराहा पर जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, 6 महीने से शिकायत के बावजूद विभाग ने नहीं की कार्रवाई
नवाबगंज चौराहा पर एक जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल स्थानी निवासियों के लिए खतरा बना हुआ है। 6 माह से शिकायत किए जाने के बाद भी बिजली विभाग ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया।स्थानीय निवासी महावीर राठौर,अनिल राठौर ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का यह पोल नीचे से गल गया है।उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी।लेकिन विभाग ने न तो पोल लगाया और ना ही पुराने जर्जर पोल हटाया।