मुरैना नगर: शनिचरा वन चौकी के पास मिले अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना से ग्वालियर रेफर किया गया
मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र की शनिचरा वन चौकी के पास शुक्रवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला था।जिसकी उम्र 23 से 25 के बीच होगी।पुलिस डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नूराबाद ले गई जहां डॉक्टरों ने शनिवार को मुरैना के लिए रेफर कर दिया।लेकिन यहाँ भी कुछ नहीं हुआ,आज डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया और डेडबॉडी को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।