Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
No video available

बुन्देली कलाकारो की मांग बुन्देलखंड मे भी बने एक फिल्म इंडष्ट्री, यही है भारत सरकार और उत्तर प्रदेश से विनम्र अपिल !मानसिंह करामाती और अन्य फिल्मी कलाकार

142.6k views | Orai, Jalaun | Mar 17, 2023

MORE NEWS

उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पर उठे सवाल! झांसी में कथित नशे की हालत में दिखे चौकी इंचार्ज, वायरल वीडियो के बाद SSP ने किया निलंबित

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़खड़ाते नजर आए नैनागढ़ चौकी प्रभारी हरि कृष्ण, विभागीय जांच के आदेश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । झांसी

वीडियो सोर्स: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी के चौकी प्रभारी हरि कृष्ण का बताया जा रहा है। वीडियो में वह कथित रूप से शराब के नशे की हालत में टैक्सी से उतरते समय लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी हरि कृष्ण वाहन से उतरते ही संतुलन खो बैठे और गिरकर चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में लोग उनसे बातचीत करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन वह किसी भी बात का स्पष्ट जवाब देने की स्थिति में नजर नहीं आते।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस विभाग के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए।
जांच के शुरुआती स्तर पर सामने आए तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने चौकी प्रभारी हरि कृष्ण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

#Jhansi #JhansiNews #UttarPradesh #UPPolice #UPNews #viralvideoシ #JhansiPolice #PoliceNews #Digjhansi #BreakingNews #Harikrishna #SSPJhansi  #Suspended #PoliceAction  #BolDoBharat #JitendraGupta #झांसी #उत्तरप्रदेश #यूपीपुलिस #वायरलवीडियो #ब्रेकिंगन्यूज Bol Do Bharat

उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पर उठे सवाल! झांसी में कथित नशे की हालत में दिखे चौकी इंचार्ज, वायरल वीडियो के बाद SSP ने किया निलंबित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़खड़ाते नजर आए नैनागढ़ चौकी प्रभारी हरि कृष्ण, विभागीय जांच के आदेश जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । झांसी वीडियो सोर्स: सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी के चौकी प्रभारी हरि कृष्ण का बताया जा रहा है। वीडियो में वह कथित रूप से शराब के नशे की हालत में टैक्सी से उतरते समय लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी हरि कृष्ण वाहन से उतरते ही संतुलन खो बैठे और गिरकर चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में लोग उनसे बातचीत करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन वह किसी भी बात का स्पष्ट जवाब देने की स्थिति में नजर नहीं आते। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस विभाग के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए। जांच के शुरुआती स्तर पर सामने आए तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने चौकी प्रभारी हरि कृष्ण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोट: वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। #Jhansi #JhansiNews #UttarPradesh #UPPolice #UPNews #viralvideoシ #JhansiPolice #PoliceNews #Digjhansi #BreakingNews #Harikrishna #SSPJhansi #Suspended #PoliceAction #BolDoBharat #JitendraGupta #झांसी #उत्तरप्रदेश #यूपीपुलिस #वायरलवीडियो #ब्रेकिंगन्यूज Bol Do Bharat

Orai, Jalaun | Jul 31, 2026

पीएम मोदी का संदेश: गालियां नहीं, संवाद और सही राह ही समाधान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो संदेश में जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गालियां कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं होतीं और किसी भी सभ्य समाज में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं हो सकती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विरोध कर रहे कई युवा गुमराह हैं। उन्हें सजा देने या प्रताड़ित करने के बजाय सही मार्ग दिखाने की जरूरत है। उन्होंने समाज से अपील की कि इन बच्चों को अपनाकर सकारात्मक दिशा दें, ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे दांत और जीभ दोनों हमारे अपने होते हैं, वैसे ही देश के बच्चे भी हमारे हैं। उनका मार्गदर्शन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गलतियों से सीखते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मिलकर योगदान दें।

#narendramodi #JantarMantar #viral #modi #bjp

पीएम मोदी का संदेश: गालियां नहीं, संवाद और सही राह ही समाधान नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो संदेश में जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गालियां कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं होतीं और किसी भी सभ्य समाज में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री ने कहा कि विरोध कर रहे कई युवा गुमराह हैं। उन्हें सजा देने या प्रताड़ित करने के बजाय सही मार्ग दिखाने की जरूरत है। उन्होंने समाज से अपील की कि इन बच्चों को अपनाकर सकारात्मक दिशा दें, ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे दांत और जीभ दोनों हमारे अपने होते हैं, वैसे ही देश के बच्चे भी हमारे हैं। उनका मार्गदर्शन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गलतियों से सीखते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मिलकर योगदान दें। #narendramodi #JantarMantar #viral #modi #bjp

Orai, Jalaun | Jul 31, 2026

तेज रफ्तार पर लगाम लगाने जनपद जालौन में उतरी दो इंटरसेप्टर रॉयल एनफील्ड हंटर 

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद जालौन में यातायात पुलिस को सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु 2 इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों (रॉयल एनफील्ड) को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि यह इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल (रॉयल इनफील्ड हंटर) आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त है, जिसमें ओवर स्पीड वाहनों का पता लगाने की प्रणाली (स्पीड लेजर गन), ई-चालान कैमरा, मल्टी टोन सायरन, पी.ए. सिस्टम, फ्लैशर/वार्निंग लाइट तथा अन्य आवश्यक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध त्वरित एवं विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Jalaun Police

तेज रफ्तार पर लगाम लगाने जनपद जालौन में उतरी दो इंटरसेप्टर रॉयल एनफील्ड हंटर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद जालौन में यातायात पुलिस को सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु 2 इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों (रॉयल एनफील्ड) को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आपको बता दें कि यह इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल (रॉयल इनफील्ड हंटर) आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त है, जिसमें ओवर स्पीड वाहनों का पता लगाने की प्रणाली (स्पीड लेजर गन), ई-चालान कैमरा, मल्टी टोन सायरन, पी.ए. सिस्टम, फ्लैशर/वार्निंग लाइट तथा अन्य आवश्यक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध त्वरित एवं विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh Jalaun Police

Orai, Jalaun | Jul 31, 2026

डीएम ने सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी खाद वितरण की हकीकत

बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा में उर्वरक स्टॉक और वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

पर्याप्त खाद उपलब्ध रखने के दिए निर्देश

उरई (जालौन)। जनपद में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समिति परिसर में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खाद वितरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। इस पर किसानों ने बताया कि उन्हें जोत के अनुसार बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा रही है तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। एक किसान ने बताया कि वह स्वयं ई-रिक्शा से खाद लेकर जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। अभिलेखों में उपलब्ध स्टॉक का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया, जो सही पाया गया। समिति में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध मिला तथा किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद वितरित की जा रही थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कमी का सामना न करना पड़े।

सभी समितियों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए तथा खाद वितरण पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

डीएम ने सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी खाद वितरण की हकीकत बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा में उर्वरक स्टॉक और वितरण व्यवस्था का लिया जायजा पर्याप्त खाद उपलब्ध रखने के दिए निर्देश उरई (जालौन)। जनपद में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समिति परिसर में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खाद वितरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। इस पर किसानों ने बताया कि उन्हें जोत के अनुसार बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा रही है तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। एक किसान ने बताया कि वह स्वयं ई-रिक्शा से खाद लेकर जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। अभिलेखों में उपलब्ध स्टॉक का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया, जो सही पाया गया। समिति में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध मिला तथा किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद वितरित की जा रही थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कमी का सामना न करना पड़े। सभी समितियों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए तथा खाद वितरण पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 31, 2026

प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी

ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता

पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट

उरई (जालौन): जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया।

इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
DM Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Jalaun Police

प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट उरई (जालौन): जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh DM Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Jalaun Police

Orai, Jalaun | Jul 31, 2026