बिलग्राम: बंजारन पुरवा गांव में बच्चों के विवाद में दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, युवक का पैर टूटा
Bilgram, Hardoi | May 27, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के बंजारन पुरवा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।पीड़ित कट्टो ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि देर शाम बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे उसके बेटे का पैर टूट गया।