मुरैना नगर: सेलटेक्स बैरियर के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सेलटैक्स बैरियर के पास शनिवार को ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई थी।मृतिका अपने पति के साथ दतिया से राजस्थान के मनियां में बकरियां खरीदने जा रही थी।पुलिस ने डेडबॉडी को शव गृह में रखवाया और आज परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।