जगदलपुर: तेलंगाना में 42 माओवादियों के समर्पण का बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने किया स्वागत, कहा- बचे नक्सलियों के पास आखिरी विकल्प
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे पीएलजीए बटालियन के कमांडर सोढ़ी केसा समेत कुल 42 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी लंबे समय से बस्तर और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे. सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और बदलते हालात के कारण इन लोगों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है जिसका बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने स्वागत किया है।