धौलपुर: पत्नी की हत्या करने वाला इनामी पति गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार, पत्थर से सिर कुचलकर की थी हत्या
शहर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश महावीर को गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश ने दहेज हत्या को लेकर पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी थी। इनामी बदमाश डेढ़ साल से फरार चल रहा था। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स