सीमापुरी: पत्नी से विवाद में बेटे ने मां को पटककर मार डाला, फैली सनसनी
Delhi, India | Mar 13, 2026 शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से हुए विवाद के दौरान गुस्से में एक युवक ने अपनी 60 वर्षीय मां को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।