निजी ट्रैवल्स की 3 मॉडिफाइड बसें सीज : इमरजेंसी गेट खराब मिले, सवारियों को देख दिल्ली की बस को 2 दिन की मोहलत। सीजेएम विमल व्यास के निर्देशन में गुरुवार शाम डीटीओ इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के नेतृत्व में निजी ट्रैवल्स बसों की जांच के दौरान नियम विरुद्ध मोडिफिकेशन मिलने पर 3 बसों को सीज किया।
डीटीओ शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कुछ बसों में नियम विरुद्ध मोडिफिकेशन व आपातकालीन गेट भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं मिले। दिल्ली जाने वाली बस में सवार यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सीजेएम के निर्देश पर ऑनलाइन सीज करते हुए खाना होने दिया। उसे दो दिन में दस्तावेजों के साथ बस पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
Jalor, Jalor | Aug 7, 2026