जलालाबाद: इमलिया खुर्द की विवाहिता को ससुरालजनों ने गला घोटकर मारने का किया प्रयास, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव इमलिया खुर्द निवासी रजनी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 3वर्ष पहले नीरज पुत्र वाके लाल निवासी ग्राम भाऊ नगला थाना हजरतपुर जिला-बदायूँ के साथ हिन्दू रिति रिवाज के तहत हुई थी। प्रार्थिनी के ससुराल पक्ष के लोग अवनीश, मुनीश व फूलन देवी व सरिता पत्नी निवासी ग्राम भाऊ नगला ने मिलकर मारपीट की।