जलालाबाद: नगर में साप्ताहिक बंदी के दौरान खुली दुकानों का तहसीलदार ने खींचा फोटो, कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई के लिए दिया था ज्ञापन
शाहजहांपुर के नगर जलालाबाद में शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी को लेकर जिलाधिकारी के आदेश की भी अवहेलना करने वाले दुकानदारों का आज तहसीलदार ने निरिक्षण कर फोटो खींचा जिससे दुकानदारों मे हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बन्द करके मौके से खिसक गए। साप्ताहिक बंदी के लिए कुछ दुकानदारों ने आज एसडीएम को ज्ञापन दिया था।