जलालाबाद: गांव मालूपुर में दीवार के सहारे घर के अंदर घुसकर चोर ने कमरे में रखी नकदी व जेवर किये चोरी
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मालूपर निवासी बबलू ने थाने में तहरीर देकर बताया की बीती रात में समय लगभग 2:00 बजे तीन अज्ञात चोर प्रार्थी के घर में दीवार फांदकर घुस आये और कमरे में रखी हुई अलमारी में से 2,20,000/- (दो लाख बीस हजार रु०) नकद व सोने की झुमकी एक जोड़ी वजन 12 ग्राम व एक जोड़ी पायलचांदी की वजन 250 ग्राम अज्ञात चोर चुरा ले गए