हैलो चंबल की खबर का असर, शिक्षिका निलंबित।
मुरैना। हेलो चंबल की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए व्यस्त सड़क पार कर चिल्लर 250मीटर दूर तक जाना पड़ता था। इतना ही नहीं, मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चे अपने जूठे बर्तन धोने के लिए भी सड़क पार कर पूर्व विधायक के कार्यालय के पास स्थित पानी के स्रोत तक जाते थे, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।
इस गंभीर लापरवाही को हैलो चंबल ने प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया। खबर के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराई। जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब विद्यालय में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था जल�