जलालपुर: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार।
सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर प्रसारित हो रहे 4 फोटो पुलिस को प्राप्त हुआ। जिसमें कुछ युवकों द्वारा अलग अलग अंदाज में अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर प्रदर्शन कर समाज में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने सत्यापन उपरांत एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक सुदीश कुमार पिता -शम्भू प्रसाद, गांव -शेखपुरा, थाना -बनियापुर, जिला -सारण के रूप में किया गया।