जगदीशपुर: बिहार बंद: भागलपुर में छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बिहार बंद के दौरान शुक्रवार को भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।