मुरैना नगर: मुरैना के ज्ञानोदय विद्यालय में सजा स्काउट-गाइड का राज्यस्तरीय संगम,110 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, भव्य हुआ समापन।
मुरैना शहर के संभागीय शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय, महाराजपुर में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय राज पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर जांच शिविर का समापन हुआ। प्रदेशभर से आए 110 प्रतिभागियों ने विभिन्न परीक्षाओं में भाग लिया। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैंप फायर और पौधरोपण हुआ। अतिथियों ने अनुशासन, सेवा व नेतृत्व की भावना को स्काउट-गाइड की पहचान बताया।