बीकानेर: मुरलीधर कॉलोनी में नया शहर पुलिस ने सट्टा नेटवर्क पर की कार्रवाई, 37 मोबाइल और तीन लैपटॉप जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान 37 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप और लाखों रुपये के सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सीओ सिटी अनुज डाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि लंबे समय से निगरानी के बाद यह कार्र