जसवंतनगर: ग्राम सराय भूपत में विवाहेतर संबंध के शक में बढ़ा गृहकलह, महिला ने पति व सास-ससुर पर जसवंतनगर थाना में कराया केस दर्ज
ग्राम सराय भूपत निवासी पत्नी ने पति और सास, ससुर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि पति के कथित विवाहेतर संबंध के शक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात पर कहासुनी के बाद पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।