अररिया: डीएम ने अपने कार्यालय में समग्र शिक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, दिए गए निर्देश
Araria, Araria | May 14, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में बिहार शिक्षा परियोजना (समग्र शिक्षा), अररिया की जिला कार्यकारिणी समिति की 21वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा अंतर्गत वर्षवार स्वीकृत बजट, प्राप्त आवंटन एवं व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।