हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के पतारा गांव निवासी जनपद स्तरीय टाप टेन अपराधी को थाना पुलिस पकड़कर जेल भेजा
कुरारा क्षेत्र के पतारा गांव निवासी जनपद स्तरीय टाप टेन अपराधी को थाना पुलिस ने गांव स्थित गौशाला के पास से तमंचा सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के पतारा गांव निवासी रोहित यादव पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह यादव के खिलाफ थाने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। तथा जनपद स्तरीय टाप टेन अपराधी घोषित है।