हमीरपुर: हमीरपुर के सपा कार्यालय में मासिक बैठक में सपा ने तैयार की बूथवार रणनीति, भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का लगा आरोप
शनिवार को सपा कार्यालय के संपन्न हुई मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव मुन्नीलाल निषाद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए बूथवार तैयारी की जाए। साथ ही इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के साथ समन्वय बनाकर धरातल पर कार्य किया जाए। नंदकिशोर शिवहरे ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।