हमीरपुर: मेरापुर डांड में गेहूँ की उत्पादन के आकलन हेतु क्राप कटिंग प्रयोग का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण
मुख्यालय के मेरापुर डांडा में कृषक लल्लू के खेत में फसल गेहूँ की उपज/उत्पादन के आकलन हेतु आयोजित क्राप कटिंग प्रयोग का जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर तहसीलदार अनुभव चन्द्रा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक अशोक निगम, लेखपाल दयाराम प्रजापति, लेखपाल सुरेशचन्द्र तथा स्थानीय कृषक मौजूद रहे।