हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े दस लोगों का हुआ चालान
सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक में मुकेश कुमार एवं सुरेंद्र कुमार के मध्य जमीनी विवाद है। शनिवार को दोनों पक्ष विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। घटना की सूचना पाकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। जहाँ से सभी का चालान कर न्यायालय भेजा गया है।