हमीरपुर: सुमेरपुर में वार्ड संख्या 12 में लीकेज से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी, योगी ब्रिगेड ने भेजा पत्र
शनिवार को योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ने जल संस्थान के अवर अभियंता को पत्र भेजकर लीकेज ठीक कराने की मांग की है। वार्ड संख्या 12 के निवासी जावेद खान, बद्री गुप्ता, मुकेश पांडेय, देवनारायण मिश्रा ने बताया कि मन्नू पांडेय के मकान के समीप महीनों से पेयजल पाइपलाइन में लीकेज है। इससे हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है।