हमीरपुर: एसपी ने राठ क्षेत्र के बार्डर में लगे बैरियर का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने थाना राठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंतर्जनपदीय बैरियर का राठ पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी राठ दिलीप कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह को निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। क्रियाशील अपराधियों या ऐसा कोई भी व्यक्ति जो चुनाव को प्रभावित करता है।