शाहबाद: मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपियों पर दर्ज की गई रिपोर्ट
मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 15 वर्षीय पुत्री को 15 मार्च की रात थाना क्षेत्र के ग्राम बसभेरवा निवासी युवक भगा ले गया।