निचार: रामपुर पुलिस ने 11 ग्राम चिट्टा के साथ किन्नौर के दो युवकों को किया गिरफ्तार
रामपुर पुलिस ने 30 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर किन्नौर के दो युवकों को पुराने बस अड्डे के पास दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा समेत गिरफ्तार किया। मामले में 1 अक्टूबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस नशीले पदार्थ के स्रोत की जांच कर रही है।