चूरू: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया, गंगामाई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Churu, Churu | Feb 26, 2025 चूरू शहर के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दिव्य श्रंगार किया। वही श्रद्धालुओं ने महाआरती कर भगवान शिव को रिझाया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान शिव को दूध, पंचामृत, फल, धतूरा, पुष्प, मावा, बिल्वपत्र, दूब, अबीर, गुलाल, कनेर पुष्प, गुडहल पुष्प चढ़ाए।