चूरू: प्रतिभा नगर स्थित श्री श्याम मंदिर के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया स्वर्ण जयंती महोत्सव, कल होगी शोभायात्रा
Churu, Churu | Feb 25, 2025 चूरू के प्रतिभा नगर स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर के 50 वर्ष पूर्ण होने पर यहां स्वर्ण जयंती महोत्सव मना गया। आज मंगलवार को मंदिर के पुजारी संतोष बुढाढरा ने बाबा श्याम के दरबार के आगे दीप प्रज्वलित एवं अखंड ज्योत लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगीतमय अखंड ज्योति पाठ का वाचन करने वाले आशीष शर्मा, आशु व मनीष राज खांडल के द्वारा श्याम पाठ किया गया।