फुल्लीडूमर: बिशनपुर गांव में जिला परिषद सदस्य विश्वजीत दीपांकर ने नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया
प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत अंतर्गत बिशनपुर गांव में बुधवार को नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन उत्तरी जिला परिषद सदस्य सह बिहार राज्य जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने किया। करीब 9 लाख 2 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित यह पुस्तकालय षष्ठम वित्त आयोग योजना के तहत बनाया गया है। उद्घाटन के मौके पर विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी