ब्याज के रुपए समय पर नहीं देने पर ब्याज पर रुपए देने वाले ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट में युवक के हाथ में फैक्चर हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के बाद घायल युवक ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि सिंझी केम्प निवासी फरियादी संजय ने थाने में शिकायत की है ।