दीपका: बिना पर्यावरण मंजूरी के राखड़ बांध चालू करने की तैयारी? ग्रामीणों ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई
Dipka, Korba | Jun 2, 2026 कोरबा के लोतलोता इलाके में बंद पड़े राखड़ बांध को फिर से चालू करने की तैयारी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने CSEB कोरबा पश्चिम प्रबंधन पर बिना पर्यावरणीय स्वीकृति के जर्जर राखड़ बांध को दोबारा शुरू करने की कोशिश का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2023 में पूर्ण भराव और अनुमति नहीं मिलने के कारण इस राखड़ बांध को बंद कर दिया गया था।